फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vigilant villagers stopped the railroad accident

सतर्क ग्रामीणों ने टाला रेल हादसा

Wed, 05 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 05 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vigilant villagers stopped the railroad accident
पटरी की मरम्मत करते कर्मचारी

विज्ञापन
ग्रामीणों की सतर्कता के चलते मंगलवार की दोपहर गैपुरा जिगना के बीच जासा बघौरा के गांव के रेल हादसा टल गया। ग्रामीणों ने संकेतों के जरिए पटरी टूटने की सूचना डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के गार्ड को दी। गार्ड ने इंजीनियरिंग विभाग को सूचित किया और पटरी की मरम्मत की गई। शाम चार बजे तक पटरी की मरम्मत होती रही और परिचालन ठप रहा।   
दिल्ली-हावड़ा रूट पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के जासा बघौरा गांव के सामने अप लाइन पर पोल संख्या 758 तीन से पांच के बीच रेल पटरी टूट गई थी।

इसके बारे में किसी को पता नहीं था। तीन-चार मालगाड़ियों के गुजरने के दौरान वहां तेज आवाज आने लगी तो ग्रामीणों को आशंका हुई। लगभग पौने दो बजे गांव के अनिल कुमार दूबे, अमृतलाल, अजय कुमार, नीरज मिश्रा तथा केएन एबी कंक्ट्रशन कंपनी के कर्मचारी सतीश कुमार दूबे ने मौके पर जाकर देखा कि पटरी टूटी हुई है। ग्रामीण वहीं थे तभी डाउन व अप लाइन पर मालगाड़ी आते हुए दिखाई दी। ग्रामीणों ने लाल गमछा दिखाकर गाड़ी रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


डाउन लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के गार्ड को इशारे से पटरी टूटी होने की बात बताई। ग्रामीणों के इशारे को समझकर गार्ड ने अपलाइन पर आ रही मालगाड़ी के चालक को वाकी टाकी से सूचना देकर रोकने का प्रयास किया लेकिन दूरी कम होने के कारण चालक गाड़ी की रफ्तार तो कम कर दी लेकिन रोक नहीं पाया। मालगाड़ी टूटी पटरी से गुजर गई। आगे जाकर चालक गाड़ी को रोककर इलाहाबाद के गार्ड सुभाष चंद्र के साथ मौके पर पहुंचा और कर्मचारियों को घटना के बारे में अवगत कराते हुए पटरी की मारम्मत कराने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed