फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vidyadhar came out barefoot to see Lord Shri Ram

Mirzapur News: प्रभु श्रीराम के दर्शन को नंगे पांव निकले विद्याधर

Sat, 13 Jan 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Vidyadhar came out barefoot to see Lord Shri Ram
अहरौरा। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर के गर्भ गृह में प्रभु श्रीराम के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है आस्था की लहरें बांध हिलारें मारने लगी हैं। शुक्रवार को उड़ीसा से अयोध्या के लिए नंगे पांव निकले विद्याधर बिंद पुरवा गांव में पहुंचे तो आस्था अंगड़ाई लेने लगी। रामभक्त आगे बढ़ते और ग्रामीण श्रीराम के जयकारे लगाते नजर आए। उड़ीसा के बल्लागीर निवासी रामभक्त विद्याधर ने बताया कि उड़ीसा में प्रभु श्रीराम के दर्शन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। काफी समय से वह अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के दर्शन की इच्छा लिए हुए थे अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा का शुभ समाचार मिलते ही वह खुद को रोक नहीं पाए और उड़ीसा से अयोध्या पैदल चल कर दर्शन-पूजन का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि बीते 29 दिसंबर को वह घर से दर्शन की लालसा लेकर निकले हुए हैं। विश्व में शांति-सद्भाव और रामराज्य की स्थापना के लिए प्रभु से प्रार्थना करना उनका उद्देश्य है। 22 जनवरी को वह अयोध्या में प्रभु के दर्शन कर इस संकल्प को पूरा करने के लिए पदयात्रा पर हैं। रामलला के दर्शन बिना कहीं भी चैन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed