फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of policeman and another person viral

पुलिसकर्मी व एक अन्य व्यक्ति का वीडियों वायरल

Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Video of policeman and another person viral
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में झांकी के पास एक पुलिसकर्मी और साथ में एक व्यक्ति का सेल्फी लेते हुए वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। बता दें कि कोरोना कर्फ्यू के चलते मां विंध्यवसिनी मंदिर में आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन पर पूरी तरह से रोक है। मां विंध्यवासिनी देवी की चार आरती शृंगार- पूजन के दौरान केवल स्थानीय पुरोहित ही मंदिर में मौजूद होते हैं। बुधवार को सुबह लगभग 10:00 बजे कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक पुलिस कर्मी अपने साथ एक अन्य युवक को लेकर झांकी तक पहुंचा और दर्शन-पूजन करने के पश्चात कुछ देर तक खड़े होकर सेल्फी लेता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मामला तेजी से चर्चा में आ गया। स्थानीय तीर्थ पुरोहितों में इसे लेकर रोष है। लोगों का कहना कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु यदि सीढ़ी भी छूने के लिए पहुंच जाते हैं तो मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मी उन्हें डांट-फटकार कर भगा देते हैं। लेकिन मंदिर की सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मी द्वारा यह कार्य निंदनीय है। ऐसे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। श्री विंध्य पंडा समाज के मंत्री भानु पाठकने कहा कि कोरोनाकाल में मां विंध्यवासिनी मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से बंद है। पुलिसकर्मी एवं एक अन्य युवक के साथ दर्शन-पूजन और सेल्फी वाले वायरल वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed