फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of bike rider doing stunts on highway goes viral

Mirzapur News: बाइक सवार का हाईवे पर स्टंट करते वीडियो वायरल

Thu, 01 Aug 2024 04:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Video of bike rider doing stunts on highway goes viral
मिर्जापुर। हाईवे पर बाइक सवार द्वारा स्टंट करने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई भी कर रही है, जबकि बाइक से स्टंट करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बाइक सवार द्वारा स्टंट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बाइक पर पीछे बैठा युवक हाथ में झंडा लिया है। वह चलती बाइक पर खड़ा होकर स्टंट करने लगता है। यह स्टंट जानलेवा हो सकता है। इसके बावजूद हाईवे पर बाइक सवार स्टंट करता रहता है। वीडियो जिले के पड़री थाना क्षेत्र के हाईवे का बताया जा रहा है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर इस तरह का स्टंट करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed