फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   video made by youth before suicide went viral wanted action against accused who melest his girlfriend in mirzapur

मिर्जापुरः खुदकुशी से पहले युवक का बनाया वीडियो वायरल, गर्लफ्रेंड के साथ हुई जबरदस्ती के खिलाफ आरोपी पर चाहता था कार्रवाई

Wed, 14 Jul 2021 11:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 14 Jul 2021 11:16 PM IST
सार

उस्मानपुर मोहल्ला निवासी सूरज देव के इकलौते पुत्र शुभम (18) ने एक जुलाई की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। बाद में परिजनों ने उसका लैपटाप और मोबाइल चेक किया तो उसमें मरने से पहले बनाया गया वीडियो मिला।

विज्ञापन
video made by youth  before suicide went viral wanted action against accused who melest his girlfriend in mirzapur

विस्तार

मिर्जापुर जिले के उस्मानपुर मोहल्ला निवासी युवक के फंदे से लटक कर जान देने के मामले में एक वीडियो वायरल होने के बाद नया मोड़ आ गया है। वीडियो में युवक ने बताया है कि वह गर्लफ्रेंड के साथ हुई जबरदस्ती के खिलाफ आरोपी पर कार्रवाई चाहता था। लेकिन लड़की की मां ने ही जबरदस्ती करने वाले युवक के साथ मिलकर उसे फंसा दिया। पुलिस ने भी उसे ही झूठा माना।

विज्ञापन


इससे आहत होकर वह जान दे रहा है। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने उसके लैपटाप और उसके मोबाइल की जांच की। मरने से पहले युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर रखा था। उस्मानपुर मोहल्ला निवासी सूरज देव के इकलौते पुत्र शुभम (18) ने एक जुलाई की रात घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन


बाद में परिजनों ने उसका लैपटाप और मोबाइल चेक किया तो उसमें मरने से पहले बनाया गया वीडियो मिला। वीडियो में शुभम ने बताया कि उसकी एक गर्लफ्रेंड है लेकिन उसका किसी अन्य लड़के से भी संबंध है। जब वह उस लड़के से मिला तो उसने उसकी गर्लफ्रैंड की अश्लील तस्वीरें दिखाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में उसने गर्लफ्रेंड से पूछा तो उसने बताया कि आरोपी लड़के ने दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया है और ब्लैकमेल करता है। शुभम का कहना है कि उसने जब इस बारे में लड़की की मां को बताया तो उसने उल्टा उसे फंसाने की धमकी दी। 

एक जुलाई को शुभम ने 112 पर फोन किया और थाने जाकर पूरी बात बताई पर तीन घंटे तक बैठाने के बाद भी पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इससे परेशान युवक ने वीडियो बनाकर पुलिस, लड़की की मां और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और रात में फंदे से लटक गया।

शुभम के पिता सूरज देव ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी है पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी अजय कुमार सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। जांच सीओ चुनार को सौंपी गई है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। 

चुनार क्लब के फेसबुक पेज पर वायरल हुआ वीडियो

शुभम के चचेरे भाई ने वीडियो को चुनार क्लब नाम के फेसबुक पर अपलोड किया है। इसके बाद से शुभम को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू हो चुकी है। लोग पोस्ट पर कमेंट कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed