{"_id":"672fc3cff9055984120a64d4","slug":"vehicles-will-not-go-towards-kachhwa-for-four-hours-during-cm-yogis-meeting-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-124870-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सीएम योगी की सभा के दौरान चार घंटे तक कछवां की ओर नहीं जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सीएम योगी की सभा के दौरान चार घंटे तक कछवां की ओर नहीं जाएंगे वाहन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को मझवां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी पक्ष में श्री गांधी इंटर काॅलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री की प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए रविवार को चार घंटे तक कछवां की तरफ से वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवा को दोपहर एक बजकर 45 मिनट पर जिले में होंगे। इसी समय उनका हेलिकाॅप्टर गांधी इंटर कॉलेज परिसर में बने हेलिपैड पर उतरेगा। वे वहां से दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर जनसभा स्थल के लिए चलेंगे और एक बजकर 55 मिनट पर वहां पहुंचेंगे। एक बजकर 55 मिनट से दो बजकर 40 मिनट तक वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उसी जगह अपराह्न दो बजकर 40 मिनट से दो बजकर 55 मिनट तक मतदाताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे वे हेलिकाॅप्टर से दूसरी जगह रवाना हो जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित चुनावी सभा को देखते हुए सुचारु यातायात के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि कछवां की ओर जाने वाले विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों आदि पर रोक लगाकर डायवर्ट किया जाएगा। रूट डायवर्जन मुख्यमंत्री के आगमन से चार घंटे पहले और प्रस्थान के पश्चात यातायात व्यवस्था सामान्य होने तक लागू रहेगा। इस दौरान कछवां की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। मिर्जापुर शहर से वाया भटौली ब्रिज, बरैनी, कस्बा कछवां होते हुए वाराणसी, भदोही की तरफ जाने वाले वाहनों को बरैनी तिराहा भटौली मार्ग पर से वाया गड़ौली धाम होते हुए कटका रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। कटका रोड से कछवां थाना तिराहा होते हुए जिन वाहनों को मिर्जापुर शहर की तरफ जाना है, उनको बरैनी चौराहा के पास स्थित आरा मशीन से ग्राम बरैनी होते हुए वाया भटौली ब्रिज, मिर्जापुर शहर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
उधर, आदर्श नगर पंचायत स्थित श्री गांधी विद्यालय के खेल मैदान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चुनावी सभा को देखते हुए शनिवार को मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी और डीआईजी आरपी सिंह ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व एसपी अभिनंदन के साथ सभास्थल, मंच व हेलिपैड का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान जिले व दूसरे जिलों से ड्यूटी पर आए पुलिस के अधिकारियों व जवानों को ड्यूटी व रूट व्यवस्था के बारे में बिंदुवार जानकारी दी। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न पॉइंट पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम वित्त व राजस्व शिव प्रताप शुक्ला, एएसपी नक्सल ओमप्रकाश सिंह, एएसपी सिटी नितेश सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सोनल जैन को जिलाधिकारी ने सफाई व्यवस्था के संबंध निर्देश दिया। नगर पंचायत क्षेत्र में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत क्षेत्र के चट्टी व चौराहों समेत चप्पे चप्पे पर काफी संख्या में पुलिस, पीएसी, केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात किए गए हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शनिवार को केंद्रीय सुरक्षा बल ने क्षेत्र में रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया। उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुएसभास्थल पर मंच व हेलिपैड पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं। मुख्यमंत्री मझवां विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी शुचिस्मिता मौर्य के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, गांधी विद्यालय परिसर में भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सभा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिया।