फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vehicle checking by running a campaign

अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग

Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vehicle checking by running a campaign
स्थानीय थानाक्षेत्र के अष्टभुजा चौकी अन्तर्गत के इलाहाबाद मिर्जापुर हाईवे मार्ग पर निर्माणाधीन टोल टैक्स पर रविवार की दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार, सीओ सिटी प्रभात राय के नेतृत्व में आगामी चुनाव को देखते हुए जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक और चार पहिया वाहनों की विशेष जांच पड़ताल की गई।
विज्ञापन

जांच पड़ताल के दौरान गैपुरा की ओर से आ रही एक वाहन, जिस पर नंबरप्लेट नहीं लगा हुआ था, वाहन पर वीआईपी पास लगा हुआ दिखाई पड़ा। पुलिसकर्मियों ने रोक कर वाहन की तलाशी ली एवं उसमें लगी काली फिल्म व वीआईपी पास को हटवाने के साथ वाहन की जांच पड़ताल के लिए अष्टभुजा चौकी लेकर गए। दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर वाहनों की विधिवत जांच पड़ताल घंटों तक जारी रहा। जांच का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अवैध रूप से नगदी धन इत्यादि के आवागमन पर अंकुश लगाना था। दर्जनों वाहनों की डिग्गिया व सीटों के नीचे खोलकर भी देखा गया, परंतु कोई भी अवैध सामग्री अथवा धन इत्यादि की बरामदगी नहीं हुई। इस दौरान विंध्याचल कोतवाल नीरज पाठक, अष्टभुजा चौकी इंचार्ज भारत कुमार पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed