{"_id":"5eac5b338ebc3e90914064b2","slug":"various-programs-organized-on-labor-day-mirzapur-news-vns522899144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को मई दिवस मनाया गया। विभिन्न कर्मचारी संगठनों व श्रम संगठनों ने सभा व गोष्ठियां कर मजदूर दिवस मनाया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
पथरहिया स्थित खाद्य विभाग के कार्यालय परिसर में आयोजित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि शासकीय कार्य में लगे कर्मचारी का 50 लाख का बीमा कवर किया जाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष नारायण जी दुबे ने कहा कओ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जेएन तिवारी ने कोरोना फाइट फंड बनाने का सुझाव मुख्य सचिव को दिया है। इसके अतिरिक्त अन्य बिंदुुओं पर भी चर्चा हुई। अध्यक्षता नारायण जी दुबे व संचालन कमलकुंज चौबे ने किया।
इस अवसर पर डा. आशुतोष उपाध्याय, सतीश मिश्रा, रामकृष्ण दुबे, प्रभाशंकर आजाद, लालसाहब बिंद आदि थे। रामबाग स्थित संघ भवन में शुक्रवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में मजदूरों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। इस अवसर पर कर्मचारी नेता सुनील कन्नौजिया, मोहनलाल यादव, विजय लाल दुबे, डा. एसके सिंह, बाबूलाल, जगदीश खरवार आदि थे। रतनगंज स्थित अवकाश प्राप्त रेलवे कर्मचारी हितकारी समिति के शाखा कार्यालय पर मई दिवस पर बैठक का आयोजन किया गया। आरपी पांडेय, वीके सिंह, रामनाथ, लक्ष्मीनारायण, गुलाब, जेके तिवारी आदि थे। हयातनगर स्थित ट्रेड यूनियन कोआर्डिनेशन सेंटर में मजदूर दिवस पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समशुद्दीन अंसारी, कौसर अली, दिनेश लाल श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन
कैंडल जलाकर विरोध जताया
मिर्जापुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को कैंडिल जलाकर प्रदेश सरकार के उस निर्णय का विरोध किया गया जिससे कर्मचारियों का डीए रोक दिया गया है। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों में इससे जबरदस्त आक्रोश है। इस अवसर पर विजय लाल दुबे, मोहनलाल यादव, बबलू खान, आनंद सिंह, शकुंतला मिश्रा, इंद्रजीत शुक्ला, अभय कुमार दुबे आदि थे।