{"_id":"696407f3de639420620d063f","slug":"varanasi-team-won-the-title-by-defeating-vindhyachal-mirzapur-news-c-20-1-vns1007-1252602-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विंध्याचल को हराकर वाराणसी की टीम ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विंध्याचल को हराकर वाराणसी की टीम ने जीता खिताब
विज्ञापन
पटेहरा। दीपनगर स्थित ग्रामीण स्टेडियम में राहुल प्रकाश कोल विधायक छानबे की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला शिव गोवर्धन वाराणसी और रोहित इलेवन विंध्याचल की टीम के बीच हुआ। शानदार खेल का प्रदर्शन कर वाराणसी की टीम ने विरोधी को 9 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। ये जानकारी देते हुए संचालक आकाश यादव नेे बताया कि टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल संतनगर बनाम शिव गोवर्धन वाराणसी की टीम के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 15 छक्के और 10 चौके की मदद से 154 रन बनाए। जवाब में उतरी संतनगर की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 120 रन ही बना पाई। वाराणसी की टीम फाइनल में पहुंच गई। मैन ऑफ द मैच वाराणसी के शाकिब रहे। इन्होंने एक विकेट लेकर 14 गेंद पर 24 रन बनाए थे।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शिव गोवर्धन वाराणसी बनाम रोहित इलेवन विंध्याचल की टीम के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 15 छक्के 8 चौके की मदद से 154 रन बनाए। जवाब में उतरी विंध्याचल की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। सिर्फ 9 रनों से मुकाबला हार गई। मैन ऑफ द मैच वाराणसी टीम के दीपू रहे। इन्होंने 14 बॉल पर 46 रनों की शानदार पारी खेला। टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 20 हजार रुपये व उप विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 15 हजार रुपये का इनाम दिया गया। कमेंटेटर राघवेद्र यादव व स्कोरर सर्वेश पांडेय ने अपनी भूमिका निभाई। टूर्नामेंट अध्यक्ष जग प्रकाश कोल की उपस्थिति में प्रतियोगिता का समापन हुआ। मुख्य अंपायर अनमोल यादव रहे। इस दौरान पवन कुमार, कंचन यादव, दीपक सिंह पटेल, अटल सिंह पटेल, धीरेंद्र दुबे, डब्बू पटेल, गप्पू यादव आदि रहे।