फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Varanasi team dominated the state level football competition.

Mirzapur News: राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में वाराणसी टीम का रहा दबदबा

Sat, 03 Jan 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Varanasi team dominated the state level football competition.
कछवां में राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि सपा नेता रोहित
कछवां। आदर्श नगर पंचायत स्थित केएससी मैदान में शुक्रवार को 63 वीं राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता रोहित उर्फ लल्लू शुक्ला ने फीता काटकर किया। पहला मैच कछवां स्पोर्टींग क्लब बनाम बनारस हाॅस्टल के बीच खेला गया। इसमें बनारस की टीम 4-0 से विजयी होकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। वहीं दूसरा मैच यंग हिरोज वाराणसी व यंग स्टार मऊ के बीच हुआ। प्रदर्शन बेहद ही रोमांचकारी रही। वाराणसी की टीम ने मऊ की टीम को 3-2 से परास्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। आयोजनकर्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैचों में प्रयागराज बनाम चंदौली एवं सैफई हास्टल बनाम बीएलडब्लू के बीच मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर केएससी अध्यक्ष नरेश यादव, सभासद अरशद जमाल, जितेन्द्र कन्नौजिया, कन्हैया सैनी, सपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव, महेश यादव, केश कुमार, सुरेश यादव, समीर हाशमी समेत दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed