फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vaccination stopped, the process of meeting the infected continues

Mirzapur News: टीकाकरण बंद, संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी

Thu, 25 May 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vaccination stopped, the process of meeting the infected continues
मिर्जापुर। जिले में पिछले एक माह से कोविड संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। जिले में 34 प्रतिशत लोगों को ही कोविड का बूस्टर डोज लगा है। इसके बाद भी टीकाकरण बंद चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोविड अब महामारी नहीं रही। इस कारण कोविड का टीकाकरण बंद कर दिया है। अब निजी अस्पतालों में ही टीका लग रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक माह के दौरान दो सौ से अधिक कोविड संक्रमित मिल चुके हैं। इस समय एक्टिव केस 10 हैं। प्रतिदिन कोविड संक्रमित मिल रहे हैं। तमाम लोग कोविड से बचने के लिए बूस्टर डोज लगवाना चाह रहे हैं, परंतु जिले में टीकाकरण फरवरी माह से ही बंद है। इस कारण लोग टीका नहीं लगवा पा रहे हैं। जिले में 1624678 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य था। परंतु 548384 लोगों को ही कोविड का बूस्टर डोज लग सका। जो लक्ष्य का लगभग 34 प्रतिशत है। अब जब फिर से कोविड संक्रमितों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है तो लोगों को बूस्टर डोज लगवाने की याद आ रही है, परंतु टीकाकरण बंद हो गया है। एसीएमओ डाॅ. अनिल ओझा ने बताया कि फरवरी में ही कोविडरोधी टीका लगना बंद हो गया था। डब्ल्यूएचओ के अनुसार कोविड अब महामारी नहीं है। इसका असर कम हो गया है। इस कारण टीकाकरण बंद हो गया है। जिसे टीका लगवाना है, वह निजी अस्पताल मेें टीका लगवा सकता है। कोविड से घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed