{"_id":"601d8f358ebc3e27f02b2a92","slug":"vaccination-of-front-line-worker-started-dm-sp-gets-vaccinated-mirzapur-news-vns5730559116","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण शुरु, डीएम-एसपी ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण शुरु, डीएम-एसपी ने लगवाया टीका
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल: टीकाकरण के लिए गेट पर अपना परिचय पत्र दिखाते पुलिस के जवान।
- फोटो : NOIDA
मिर्जापुर। प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के टीका लगाने के बाद शुक्रवार टीकाकरण का दूसरा चरण शुरू हो गया। जिले के चार बूथों पर दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्कर के साथ आठ बूूथों पर प्रथम चरण के बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह और एएसपी सिटी संजय कुमार ने टीका लगवाया। आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने सुबह मंडलीय अस्पताल परिसर में टीकाकरण के लिए बने बूथ का निरीक्षण किया।
प्रथम चरण के टीकाकरण का अंतिम दिन होने के साथ ही शुक्रवार की सुबह दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण शुरू हुआ। दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए पुलिसकर्मियों की सूची बनाई गई थी। पुलिसकर्मी सुबह मंडलीय अस्पताल में बने बूथ पर टीका लगवाने पहुंचे। बूथ एक पर सबसे पहले सीओ सिटी के चालक आफताब अहमद और बूथ दो पर एसपी के चालक नवीन कुमार ने टीका लगवाया। इसके बाद काफी संख्या में सिपाही टीका लगवाने पहुंचे। दोपहर 12 बजे टीका लगवाने वालों की लंबी लाइन लग गई थी। दोपहर में साढ़े 12 बजे पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह टीका लगवाने पहुंचे। एसपी के बाद डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार, एडीएम यूपी सिंह और एएसपी सिटी संजय कुमार ने टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद अधिकारियों ने कहा कि कोरोना का टीका अन्य टीकों की तरह है। टीका लगने के बाद आधे घंटे तक अधिकारियों ने इंतजार किया। इसके बाद वहां से गए। अधिकारियों ने अन्य लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिसका नंबर आए, वह टीका जरूर लगवाए। टीका लगाने से कोरोना महामारी से लड़ने में मदद मिलेगी। सीएमओ डा. पीडी गुप्ता, एसीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव, यूनिसेफ के गणेश पांडेय, डॉ. उमेश श्रीवास्तव, डॉ. आनंद सिंह आदि रहे।
-
टीकाकरण का प्रतिशत घटा
मिर्जापुर। हेल्थ केयर वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया लेकिन पिछले बार की अपेक्षा इस बार टीकाकरण का प्रतिशत घट गया। इससे पहले 75 से 82 प्रतिशत तक टीकाकरण हुआ था। इस बार प्रथम चरण के अंतिम टीकाकरण के साथ दूसरे चरण के फ्रंट लाइन वर्करों को टीका लगाया गया। इसमें सुबह के समय तो पुलिसकर्मियों की लंबी लाइन लगी थी, पर दोपहर बाद बूथ पर पहुंचने वालों की संख्या कम रही। इसके चलते इस बार टीकाकरण 60 प्रतिशत को भी पार नहीं कर सका। जबकि अब तक हुए टीकाकरण में किसी को कोई समस्या नहीं आई है। टीका लगाने वाले सभी लोग स्वस्थ है। 495 फ्रंटलाइन वर्करों को टीका लगाने का लक्ष्य था लेकिन 265 ने ही टीका लगवाया। इसी प्रकार 662 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगवाने का लक्ष्य था जिसमें 373 ने ही टीका लगवाया।
विज्ञापन
प्रथम चरण में अब तक 8119 ने टीका लगवाया जबकि 10125 को टीका लगवाने का लक्ष्य था। कुल 2006 लोग टीका लगवाने से बच गए हैं। प्रथम चरण में छूटे लोगों को 15 फरवरी के बाद टीका लगवाने का मौका दिया जाएगा।