{"_id":"64c01d0f35a10146ce068394","slug":"uproar-by-keeping-dead-body-in-neighbors-house-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-2987-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मौत होने पर पड़ोसी के घर शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मौत होने पर पड़ोसी के घर शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
हलिया क्षेत्र के सिकटा गांव के रौतिलिया मुहल्ले में मंगलवार को एक युवक की मौत होने के बाद शाम को परिजनों ने पड़ोसी पर भूत प्रेत का आरोप लगाते हुए शव रख कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर जांच का आश्वासन देेकर मामला शांत कराया।
सिकटा गांव निवासी छोटेलाल कहार का 34 वर्षीय पुत्र पहलाद उर्फ फूलचंद की मंगलवार दोपहर में अचानक मौत हो गई। 10 दिन तक इलाज कराकर अस्पताल से परिजन वापस घर लेकर आए थे कि अचानक तबीयत बिगड़ जाने पर मौत हो गई। शाम को परिजनों ने पड़ोसी पर भूत प्रेत करवाने का आरोप लगाते हुए शव रखकर हंगामा करने लगे।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने परिजनों को समझाकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।