फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Up to 100 quintals of wheat can be sold without verification

Mirzapur News: सत्यापन के बिना सौ क्विंटल तक बेच सकेंगे गेहूं

Mon, 24 Mar 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Up to 100 quintals of wheat can be sold without verification
मिर्जापुर। जिले में 17 मार्च से गेहूं की खरीदारी शुरू है लेकिन क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। 14365 किसान पंजीकरा तो करा चुके हैं लेकिन एक हफ्ते के बाद भी अभी तक बोहनी नहीं हुई। वहीं, अपर आयुक्त खाद्य ने कहा है कि क्रय केंद्रों पर 100 क्विंटल तक गेहूं बेचने के लिए किसानों को सत्यापन की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

जिले में गेहूं की खरीद के लिए इस बार 112 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर किसानों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिले में शनिवार तक 14365 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। इसमें से 5126 पंजीकरण का सत्यापन भी किया जा चुका है। अपर खाद्य आयुक्त ने कहा है कि जब किसान केंद्र पर पहुंचे तो उनका गुड़ और पानी से स्वागत किया जाए। गेहूं बेचने पर उसका भुगतान 48 घंटे के अंदर उनके खाते में कर दिया जाए। एक मुख्य बात यह कि किसान जिस बैंक के खाते में भुगतान चाहता है उसे एनपीसीआई के माध्यम से संबंधित बैंक से मैप करा लें। अभी तक जिले के लालगंज तहसील में सबसे अधिक 5519 किसानों का पंजीकरण हुआ है। इसमें से 1756 पंजीकरण का सत्यापन पूरा हो गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील में सबसे कम 1757 किसानों का पंजीकरण हुआ है जिसमें 784 का सत्यापन हो चुका है। इसी प्रकार चुनार में 4321 किसानों का पंजीकरण कराया गया है जिसमें से 1637 का सत्यापन हो चुका है। मड़िहान तहसील में 2768 पंजीकरण में से 949 का ही सत्यापन हुआ है। संभागीय खाद्य नियंत्रक आरबी प्रसाद ने बताया कि 100 क्विंटल तक की बिक्री के लिए सत्यापन की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों से कहा गया है कि वे किसानों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed