फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Police constable arrested in Mirzapur gym conversion case

जिम बना धर्मांतरण का अड्डा: खेल में शामिल UP पुलिस का सिपाही गिरफ्तार, प्यार में फंसा बना लेते थे वीडियो

Thu, 22 Jan 2026 07:39 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 22 Jan 2026 07:39 PM IST
सार

डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि सिपाही इरशाद इस समय माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात है। मूल रूप से गाजीपुर के गहमर का निवासी इरशाद खां पिछले कई वर्ष से आयरन फायर जिम का संचालन करता आ रहा है, पर कागजों पर संचालन फरीद अहमद करता था।

विज्ञापन
UP Police constable arrested in Mirzapur gym conversion case
यूपी पुलिस का सिपाही इरशाद खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी स्थित मिर्जापुर के जिम में चल रहे धर्मांतरण के खेल में यूपी पुलिस के सिपाही की भी संलिप्पता सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आयरन फायर जिम का संचालन सिपाही इरशाद खां की ही निगरानी में होता था। जिसमें इरशाद का शागिर्द फरीद अहमद था। जिसे पुलिस ने सुबह मुठभेड़ में गोली मारकर पकड़ा है। 

विज्ञापन

ड्यूटी खत्म कर करने जाता था 'जिहाद' का काम
डीआईजी सोमेन बर्मा ने बताया कि सिपाही इरशाद इस समय माधोसिंह रेलवे स्टेशन पर जीआरपी में तैनात है। मूल रूप से गाजीपुर के गहमर का निवासी इरशाद खां पिछले कई वर्ष से आयरन फायर जिम का संचालन करता आ रहा है, पर कागजों पर संचालन फरीद अहमद करता था। कागजों पर जिम का मालिक होने के साथ जिम में फरीद अहमद ट्रेनर के रूप में कार्य करता था। इरशाद भी ड्यूटी खत्म करके जिम में आता था। उसका परिवार मिर्जापुर में ही रहता है। एक वर्ष पहले वह माधोपुर स्टेशन पर जीआरपी में गया है। उससे पहले वह मिर्जापुर में ही विभिन्न थानों पर न्यायालय ड्यूटी में तैनात था।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Police constable arrested in Mirzapur gym conversion case
मुठभेड़ में घायल बदमाश इलाज करवाते हुए। - फोटो : संवाद

जिम में दोस्ती, प्यार...फिर धर्म परिवर्तन का दबाव
वहीं पुलिस ने आरोपी फरीद को मुठभेड़ में पहले ही खड़ंजा फाल के पास से गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लगी है। फरीद जिम में आने वाली लड़कियों से दोस्ती करके प्रेम जाल में फंसा कर उनका वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed