{"_id":"608e6dc1dc926e734419b35c","slug":"up-panchayat-election-2021-agent-report-found-corona-positive-and-clash-between-agents-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: मतगणना स्थल पर एजेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप, वोटों की गिनती को लेकर भिड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: मतगणना स्थल पर एजेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप, वोटों की गिनती को लेकर भिड़े लोग
Sun, 02 May 2021 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 02 May 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में नगर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में चल रहे मतगणना के दौरान कोरोना जांच कराने के बाद एक एजेंट अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने किसी तरह उसे अंदर से बाहर निकाला। बाहर निकालने वाले पुलिसकर्मी ने भी अपनी जांच कराई। वहीं मतगणना स्थल लर भी एजेंट आपस में भीड़ गए।
जानकारी केे अनुसार, नगर के बथुआ स्थित पॉलिटेक्निक में सुबह मतगणना शुरू हुई। मतगणना स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड जांच केंद्र बनाया गया है, जहां पर मतगणना स्थल के अंदर जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। दोपहर तक 40 लोगों की जांच की गई थी। जिसमें दो लोग पॉजिटिव मिले थे।
दोपहर 12 बजे एक युवक जांच कराने के बाद अंदर मतगणना स्थल में चला गया। इस दौरान उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया। पुलिस लाउडस्पीकर से अनाउंस करके युवक को बाहर आने के लिए कहती रही, पर युवक नहीं आया। किसी तरह पुलिस अंदर जाकर उसे खोज कर बाहर ले आई। उसे बाहर लेकर आने वाले मंडी चौकी प्रभारी ने भी अपनी जांच कराई।

पंचायत चुनाव की चल रही मतगणना में कठिनई न्याय पंचायत के अंतर्गत बेलवन ग्राम पंचायत में मतों की गणना के दौरान वोट को लेकर दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए।जिससे टेबल के पास हंगामा खड़ा हो गया।
खबर लगते ही आरओ प्रमोद कुमार सिंह थानाध्यक्ष पड़री वेंकटेश तिवारी मौके पर पहुंचकर मतपत्र की जांच किए और मत को वैध करार दिया। लोगों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
धीमी गति से चल रही मतगणना से दोपहर एक बजे तक किसी भी ग्रामपंचायत का अंतिम परिणाम नहीं आ पाया है।मतगणना स्थल के बाहर प्रत्याशी समर्थकों की भारी भीड़ है।मतगणना में कोविड 19 का कहीं पालन नहीं नजर आ रहा है। पुलिस और समर्थको के बीच कई स्थानों पर नोक झोक देखी गई।