फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   up Minister Upendra Tiwari in Mirzapur said Make cleanliness habit for progress of country Resolve For Cleanliness

मिर्जापुर में राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी: सफाई को लेकर दिलाया संकल्प, कहा- देश की तरक्की के लिए आदतों में शुमार करें स्वच्छता

Sun, 24 Oct 2021 07:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Oct 2021 07:12 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में आजादी की 75वीं वर्षगांठ के रूप में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत एक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने स्वच्छता को लेकर संकल्प दिलाया। 

विज्ञापन
up Minister Upendra Tiwari in Mirzapur said Make cleanliness habit for  progress of  country Resolve For Cleanliness
मंत्री सहित अन्य ने लगाया झाड़ू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब तक हम अपने व्यवहार एवं आदत में स्वच्छता को आत्मसात नहीं करेंगे, तब तक स्वस्थ नहीं रह सकते। इसके लिए हमें स्वयं आगे बढ़ना होगा।  यह विचार प्रदेश के खेल, युवा एवं पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रविवार को नगर के लोहिया तालाब स्थित एक विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित स्वच्छता संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए  उन्होंने कहा कि गंदगी मुक्त भारत बनाने के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करना होगा। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से देश को आजादी दिलाने में महान सपूतों ने कुर्बानियां दी हैं, उसी प्रकार मां-बहनों को दूसरी आजादी प्रधानमंत्री ने प्रत्येक घर में शौचालय बनवाकर दी है। अब हमें ठोस एवं तरल कचरे से अपने गांव व अपने समाज तथा अपने परिवार को आजादी दिलानी है।
विज्ञापन


पॉलिथीन को कहें ना
प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने संगोष्ठी में उपस्थित पंचायत सहायकों, जनप्रतिनिधियों, प्रधान स्वच्छताग्रही,  सफाई कर्मियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जागरूकता के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को स्वच्छता के लिए पॉलिथीन मुक्त देश गांव परिवार बनाने हेतु शपथ दिलाई गई। कहा कि सरकार ने पहले ही पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसलिए इसका प्रयोग कतई न करें।  नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता की मशाल को आगे बढ़ाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री सहित अन्य ने लगाया झाड़ू

स्वच्छता का संदेश देने के लिए प्रदेश के पंचायती राज मंत्री उपेंद्र तिवारी ने लोहिया तालाब के पास सड़क पर झाड़ू भी लगाया और स्वच्छता का संदेश दिया। ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य व अन्य ने उनके साथ झाड़ू लगाकर सफाई की। 

प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री से मिले शिक्षक

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शिक्षक रविवार को प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल के आवास पर उनसे मिले और मुख्यमंत्री को संबोधित 16 सूत्री मांगपत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।  जिलाध्यक्ष प्रभुनारायण सिंह ने पुरानी पेंशन बहाली और कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मांग की।

जिलामंत्री सुधीर कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश के शिक्षामित्रों व अनुदेशकों को शिक्षक पद पर समायोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक की पदोन्नति प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पद पर अतिशीघ्र किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed