{"_id":"660e79ee8b262718d503afec","slug":"up-lok-sabha-election-2024-mirzapur-bsp-candidate-manish-tripathi-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी होंगे बसपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी होंगे बसपा प्रत्याशी
Thu, 04 Apr 2024 03:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:29 PM IST
सार
Lok Sabha Election 2024: बीते 28 मार्च को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ही मनीष के नाम की घोषणा कर दी थी। वे वर्ष 2005 से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
मनीष त्रिपाठी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर बहुजन समाज पार्टी की ओर से मिर्जापुर लोकसभा सीट से मनीष त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया है। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव मेवालाल गौतम ने बुधवार को प्रत्याशियों की सूची जारी की। जिसमें मिर्जापुर सीट से मनीष को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
इससे पहले मुख्य मंडल प्रभारी अमरेंद्र बहादुर भारती ने बरौंधा कचार स्थित एक उत्सव भवन में बीते 28 मार्च को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ही मनीष के नाम की घोषणा कर दी थी। वे वर्ष 2005 से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्ष 2009 में उन्हें मिर्जापुर में बसपा का कोषाध्यक्ष बनाया गया था।
विज्ञापन
पेशे से खेती-किसानी से जुड़े मनीष को वर्ष 2010 में ब्राह्मण भाईचारा का मंडल प्रभारी बनाया गया था। राष्ट्रीय महासचिव ने प्रत्याशियों की सूची में बताया है कि पार्टी के प्रति इनकी सक्रियता को देखते हुए मिर्जापुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन