{"_id":"65dceb4cfa7afe7edc0519a5","slug":"up-boards-high-school-increased-vigil-for-mathematics-examination-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-113041-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा के लिए बढ़ी चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल गणित की परीक्षा के लिए बढ़ी चौकसी
विज्ञापन
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल 27 फरवरी को गणित की परीक्षा आयोजित की गई है। महत्वपूर्ण विषय की परीक्षा होने के कारण सभी केंद्रों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में 117 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में 40050 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। गणित विषय को लेकर प्राय: परीक्षार्थी डरे रहते हैं और इसी डर में वे अनुचित साधनों के प्रयोग करने लगते हैं। इस प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी केंद्रों को कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। निर्देश में कहा गया है कि स्ट्रांग रूम की लगातार निगरानी रखी जानी चाहिए और रात में निगरानी के लिए जो टीमें बनी हैं, वे भी लगातार चक्रमण कर केंद्रों पर निगाह रखें। निर्देश में यह भी कहा गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र निकालते समय सीसी कैमरे को चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। कहा गया है कि सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने केंद्रों पर पीने के पानी, सफाई व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दें। कक्ष निरीक्षकों को भी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने कहा कि परीक्षा को लेकर पूरी चौकसी बरती जा रही है। किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, शनिवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र बनाए गए देवकली इंटरमीडिएट कॉलेज जमालपुर परिसर में बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया। दो दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से पूरे विद्यालय में अंधेरा है। विद्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि सीसी कैमरे सहित परीक्षा संबंधी सारी व्यवस्था की जानकारी विभाग और सरकार को उपलब्ध कराना मुश्किल हो सकता है। काॅलेज में लगे इन्वर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो गई है। ज्ञात हो, मंगलवार को सुबह हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में 291 और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान की परीक्षा के लिए 96 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। केंद्र व्यवस्थापक महेन्द्र दूबे ने बताया कि काॅलेज परिसर में लगे 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विद्युत निगम को दी गई है। इसके बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया है।