फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Assembly Election 2022: Police personnel left for Agra from Mirzapur for conduct first phase of polling UP vidhan sabha chunav

UP Election 2022: मिर्जापुर से आगरा के लिए रवाना हुए पुलिस के जवान, प्रथम चरण का मतदान संपन्न कराएंगे

Sat, 05 Feb 2022 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 05 Feb 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
UP Assembly Election 2022: Police personnel left for Agra from Mirzapur for conduct first phase of polling UP vidhan sabha chunav
पुलिस बल को कोरोना से रोकथाम की किट देकर रवाना करते एसपी अजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत हो रहे मतदान को संपन्न कराने के लिए मिर्जापुर जिले से भी पुलिस फोर्स रवाना हुई है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में मतदान में जा रहे पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। इसके बाद पॉलिटेक्निक से रवाना हो रही पोलिंग के स्थान का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


प्रथम चरण में आगरा और अन्य जिलो में मतदान होना है। इसके लिए जिले से भी फोर्स रवाना हुई है। इसमें इंस्पेक्टर से लेकर कांस्टेबल तक शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक चुनाव/आपरेशन महेश सिंह अत्रि, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी चुनाव डॉ. अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर प्रभात राय  की मौजूदगी में बाह्य जनपदों में मतदान कराए जाने वाले पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की गई।

विज्ञापन

चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव के लिए सेनिटाइजर, मास्क, आयुर्वेदिक काढ़ा व नोजल ड्रॉप और प्राथमिक उपचार हेतु फस्ट एड किट व अन्य प्राथमिक दवाएं व खाद्य साम्रगी के पैकेट देकर पुलिस पार्टी की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद रवाना होने वाले स्थान पॉलिटेक्निक कॉलेज का भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed