{"_id":"61eda66aeb76de1829538829","slug":"unseasonal-rain-normal-life-disturbed-mirzapur-news-vns6351406108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बारिश: आम जीवन हुआ अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बारिश: आम जीवन हुआ अस्तव्यस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बीती रात शाम सामान्य से मध्यम हुई बारिश से रविवार की सुबह खेतो और सिवानों में पानी भरा रहा। बारिश के चलते शहर से जुड़ी ग्रामीण सड़कें और पटरियां कीचड़ से सनी रहीं। जर्जर सड़को पर बने गड्ढो में पानी भरे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।
नालियां जाम होने से कुछ गली और मोहल्लो में घंटों पानी भरा रहा। जिससे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर में सिविल लाइन तिराहा, घुरहुपट्टी मार्ग, भरुहना स्थित विंध्यवासिनी कालोनी, पांडेयपुर, तिवरानी टोला से बदलीघाट रोड, लोहिया तालाब रोड, पुतलीघर, शास्त्री पुल के पास स्थित जाह्न्वी होटल के पास, आवास विकास कालोनी, महुवरिया, शबरी, छोटा मिर्जापुर, इमामबाड़ा व तरकापुर ग्रामीण आदि स्थानों पर बरसात के चलते समस्या बनीं रही। नगर में नालियां चोंक लेने से बरसात का पानी सड़कों और गलियों में फैला रहा। इसी तरह शहर से जुड़े रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग, सखौरा- वीरशाहपुर-सखौरा मार्ग, पांडेयपुर-धौरुपुर मार्ग के अलावा मिर्जापुर-रावां मार्ग से जुड़े ईटवा-टांडाफाल मार्ग पर अमोई, बिकना, टांड़ के अलावा नगर की ओर आने वाले अन्य रास्ते कीचड़ से सने रहे। जिससे राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था। सड़कों और गलियों में फैले कीचड़ के चलते फिसलन बनी रही। राजगढ़, बेमौसम हुई बारिश से ग्रामीण सड़कों पर कीचड़ व पानी भरा हुआ है। पतेरी गांव के बीच से गुजरने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील रहीं। पैदल चलने वाले राहगीरों सहित मोटर साइकिल व साइकिल सवार फिसल कर गिरते दिखे। हलिया, लालगंज मार्ग पर कोटाघाट में बेलन नदी पर बनें पुल के दोनों तरफ डाली मिट्टी बारिश के चलते सड़क पर बह कर आ जाने से फिसलन बना रहा। फिसलने के चलते एक आटो व ट्रक्टर भी पलट गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पूर्व प्रधान रमाकांत उपाध्याय, जमुना सोनकर, मिथिलेश अग्रहरि, मुन्ना सिंह, रमेश गौड, पियूष सिंह, आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।