फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Unopposed election of 11 directors of District Cooperative Bank's Management Committee fixed

Mirzapur News: जिला सहकारी बैंक के प्रबंध समिति के 11 डायरेक्टरों का निर्विरोध निर्वाचन तय

Wed, 21 Jun 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Unopposed election of 11 directors of District Cooperative Bank's Management Committee fixed
मिर्जापुर। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के प्रबंध समिति के डायरेक्टर पद के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक प्रत्याशी मैदान में होने से 11 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। शेष तीन निर्वाचन क्षेत्रों में दो-दो उम्मीदवार होने के कारण 22 जून को मतदान कराया जाएगा। प्रत्याशियों को मंगलवार को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने बताया कि मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र वापस लेने के बाद जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मिर्जापुर के प्रबंध समिति के डायरेक्टरों के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रबंध समिति के डायरेक्टर के चुनाव के लिए विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक प्रत्याशी मैदान में थे। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। जिन लोगों के निर्विरोध चुना जाना तय है, उनमें चतरा से अलोपी चंद्र, दुद्धी से संतोष कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद सिंह, पहाड़ी से जया सिंह, बभनी से अवधेश कुमार सिंह, मड़िहान से हरिशंकर सिंह, राबर्ट्सगंज से बल्देव सिंह, लालगंज से विपुल सिंह, व्यक्तिगत बृजभूषण सिंह, वृत्तिक क्षेत्र-2 कृषि शिवमणि सिंह व वृत्तिक क्षेत्र-3 वाणिज्य सियाराम सिंह समेत 11 लोग नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि तीन निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव कराया जाएगा। निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 वृत्तिक क्षेत्र-1 विधि अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार सिंह, निर्वाचन क्षेत्र संख्या-5 नरायनपुर से आभा देवी, प्रतिभा सिंह व निर्वाचन क्षेत्र संख्या-2 जमालपुर से दिनेश सिंह व संतोष कुमार सिंह चुनाव मैदान में हैं। इन क्षेत्रों से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। मतदान 22 जून को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed