{"_id":"5eff387c8ebc3e43272dc4f3","slug":"unlock-2-in-mirzapur-shops-sealed-mirzapur-news-vns533687479","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unlock-2 in Mirzapur : नियमों की अनदेखी करने पर 14 दुकानें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unlock-2 in Mirzapur : नियमों की अनदेखी करने पर 14 दुकानें सीज
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण व नगर में बढ़ते कोराना मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को डीएम सुशील कुमार पटेल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह ने नगर का चक्रमण किया। इस दौरान नियमों के विरुद्घ खुली 14 दुकानें सीज कर प्राथमिकी की कार्रवाई की।
सिटी मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाली अंतर्गत वासलीगंज और कटरा कोतवाली के टटहाई रोड पर कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर खोली गई दुकानों पर छापा मारकर कड़ी कार्रवाई की। इसमें वासलीगंज के बैग हाउस व कई इलेक्ट्रानिक की दुकानों तथा इलेक्ट्रिकल्स के साथ ही साइकिल व अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। इन दुकानों के प्रोपराइटर के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
वहीं दुकानों की सीज करने की कार्रवाई के निर्देश संबंधित थाना प्रभारी को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो भी दुकान अवैध रूप से खुली पाई जाएंगी उन्हें सीज करने के साथ अन्य कार्रवाई होगी। सभी दुकानदारों से कहा कि दुकान खोलने के निर्देशों का पालन करें। निरीक्षण के दौरान कोतवाली शहर के प्रभारी थानाध्यक्ष, प्रभारी लालडिग्गी पुलिस चौकी उपस्थित रहे।