{"_id":"610056568ebc3e587e1aa60b","slug":"university-flier-caught-a-copycat-mirzapur-news-vns602667893","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने एक नकलची पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने एक नकलची पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जीडी बिनानी पीजी कालेज में बीए तृतीय वर्ष की शिक्षाशास्त्र की परीक्षा के दौरान मंगलवार को सुबह की पाली में एक नकलची को उड़ाका दल ने पकड़ा। नकली की सामग्री जब्त करते हुए छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष की शिक्षाशास्त्र व बीकाम की परीक्षा थी। बीच परीक्षा में विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने अनुचित साधनों का प्रयोग करते एक परीक्षार्थी को पकड़ा। उसे तत्काल रस्टीकेट कर दिया गया। सुबह की पाली में महाविद्यालय में 536 परीक्षार्थी उपस्थित थे। इसी प्रकार दोपहर में दूसरी पाली में एमए व एमकाम की परीक्षा 232 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली फिर से बीए द्वितीय व बीकाम की थी, इसमें 851 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस समय कोरोना के चलते परीक्षा के समय को आधा कर दिया गया है। साथ ही प्रश्नों की संख्या भी घटाकर आधी कर दी गई है। प्राचार्य राजीव अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। जो नकल करता हुआ पकड़ा जाएगा। उसे छोड़ा नहीं जाएगा।
विश्वविद्यालय का उड़ाका दल मंगलवार को केबी कालेज भी पहुंचा लेकिन यहां से कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। प्राचार्य डॉ. भवभूति मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है। उड़ाका दल आया था लेकिन कोई नकलची नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सुबह की पाली में चार सौ 27, दूसरी पाली में दो सौ 44 तथा तीसरी पाली में सात सौ 45 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।