फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled truck hit tractor from behind, 10 died, three referred

Mirzapur News: अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर, 10 की मौत, तीन रेफर

Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hit tractor from behind, 10 died, three referred
मिर्जापुर/कछवां। कछवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर कटका गांव के समीप बृहस्पतिवार की देर रात छत की ढलाई कर लौट रहे ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। मौके पर एसपी अभिनंदन सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी पहुंचे। सुबह तक राहत बचाव कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में छत की ढलाई का काम समाप्त कर देर रात ट्रैक्टर से 12 मजदूर वाराणसी के मिर्जामुराद थाना अंतर्गत अपने गांव बीरबलपुर लौट रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे ट्राली की जगह मिक्सर मशीन लगी थी। कुछ लोग ट्रैक्टर पर तो कुछ लोग मिक्सर मशीन पर सवार थे। पीछे-पीछे बाइक से मजदूरों का मेठ भी चल रहा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार औराई की तरफ से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर बाइक को धक्का मारते हुए ट्रैक्टर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रैक्टर उछल कर हाईवे के बगल में बने नाले में चला गया। इसके बाद ट्रक भी ट्रैक्टर को रौंदते हुए नाले में फंस गया। नाले में पानी भरा था। कुछ लोगों की जोरदार टक्कर तो कुछ की नाले में ट्रैक्टर व ट्रक के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब एक बजे घटी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी, एएसपी नक्सल ओपी सिंह, एसडीएम सदर गुलाब चंद्र, सीओ सदर अमर बहादुर सहित आस पास के कई थानों की फोर्स राहत बचाव कार्य के लिए पहुंची। मौके पर ही ट्रैक्टर और बाइक चालक सहित 10 लोगों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया। तीनों की हालत स्थिर बतायी जा रही है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। थाना कछवां पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं सभी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

मृतकों का नाम व पता -सभी वाराणसी के मिर्जामुराद के गांवों के रहने वाले थे
1- भानू प्रताप (25), रामसिंहपुर
2- विकास कुमार (20), रामसिंहपुर
3- अनिल कुमार (35), बीरबलपुर
4- सूरज कुमार (22), बीरबलपुर
5- सनोहर (25), बीरबलपुर
6- राकेश कुमार (25), बीरबलपुर
7- प्रेम कुमार (40) बीरबलपुर
8- राहुल कुमार उर्फ टिल्लू (26) बीरबलपुर
9- नितिन कुमार (22) बीरबलपुर
10- रोशन कुमार (17) बीरबलपुर

घायलों का नाम व पता -
1- आकाश कुमार (18) बीरबलपुर
2- जमुनी (26) बीरबलपुर
3- अजय सरोज, (50) बीरबलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed