फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   uncontrolled truck crushed couple and innocent child in mirzapur mourning prevailed among family members

मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां: अनियंत्रित ट्रक ने मासूम सहित दंपती को रौंदा, तीनों की मौत; छा गया मातम

Sat, 12 Oct 2024 05:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 05:41 PM IST
सार

Mirzapur News: हादसे की सूचना पाकर मौके पर ड्रमंडगंज थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
uncontrolled truck crushed couple and innocent child in mirzapur mourning prevailed among family members
हादसे के बाद पलट गई अनियंत्रित ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रीवा मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़े मोड़ के आगे शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दिया।

विज्ञापन


जिससे बाइक पर सवार मां-बेटे की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप घायल बाइक चालक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई।
विज्ञापन


ग्राम देउरी थाना व जिला मऊगंज (मध्यप्रदेश) निवासी अमृतलाल कोल (32) अपनी पत्नी रन्नो देवी (29) व छह वर्षीय पुत्र अनूप को बाइक पर बैठाकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय पीछे से मछली लादकर आ रही ट्रक ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

uncontrolled truck crushed couple and innocent child in mirzapur mourning prevailed among family members
बाइक भी बुरी तरह हो गई क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा कोहराम
हादसे में रन्नो देवी व उसके पुत्र अनूप की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल अमृतलाल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल भेजने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी। 

अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद एसडीएम लालगंज आशाराम वर्मा व सीओ अशोक कुमार सिंह ने भी पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया। बाइक को टक्कर मारने वाली ट्रक आंध्रप्रदेश से मछली लादकर आ रही थी।

घाटी में अचानक ब्रेक फेल होने से जब ट्रक अनियंत्रित हो गई तो उसका चालक जान बचाने के लिए ट्रक से नीचे कूद गया। उसके बाद चालक विहीन ट्रक ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मारते हुए बाइक समेत उस पर सवार पति-पत्नी व बेटे को बुरी तरह कुचलते हुए कुछ दूर आगे जाकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। सड़क पर ट्रक पलटते ही एक लेन पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया।

सीओ लालगंज ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप घायल तीन लोगों की मौत हो गई है। परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद तीनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed