{"_id":"611407018ebc3e5de540c06c","slug":"uncontrolled-truck-collided-with-highway-from-behind-driver-injured-mirzapur-news-vns6055852200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित ट्रक हाईवा में पीछे से भिड़ी, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित ट्रक हाईवा में पीछे से भिड़ी, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह चुनार मोड़ के पास तीव्र गति से आ रही अनियंत्रित हाइवा में पीछे से जाकर भिड़ गई। दुर्घटना में ट्रक का चालक घायल होकर अपनी केबिन में ही फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों व पीआरवीकर्मियों की मदद से घायल चालक को बाहर निकालकर सीएचसी अहरौरा भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
बिहार रोहतास के चंद्ररौली गांव निवासी उमलेश (18) वर्ष पुत्र उपेंद्र ट्रक लेकर वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा था। जैसे ही अहरौरा स्थित चुनार मोड़ के पास पहुंचा कि तभी आगे चल रही हाइवा की गति अचानक धीमी हो गई। चालक अपनी ट्रक को संभाल नहीं सका। हाइवा में पीछे से जाकर भिड़ गया। हादसे में ट्रक का चालक घायल होकर अपनी केबिन में ही फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरवी टीम मौके मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह ट्रक चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। क्रेन की मदद से सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को हटा दिया गया। तब जाकर आवागमन सुगम हुआ। दूसरी दुर्घटना में मंगलवार की रात दुर्गा जी मंदिर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पट्टीकला निवासी दिलीप कुमार (22) गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी अहरौरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
हलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया ददरी मार्ग बुधवार की दोपहर कोलान बस्ती के पास बीएसएनएल एक्सचेंज भूसी लेकर जा रहा टिपर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल चालक को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव निवासी टिपर चालक अक्षय कुमार (35) टिपर पर भस्सी लादकर बरी गांव जा रहा था कि जैसे ही हलिया-ददरी मार्ग पर बीएसएनएल एक्सचेंज पहड़ी पर पहुंचा था कि टिपर के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में टिपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायल चालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए।