फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled trailer rammed into truck, two killed

अनियंत्रित ट्रेलर ने ट्रक में मारी टक्कर, दो की मौत

Fri, 03 Jun 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trailer rammed into truck, two killed
हलिया थानांतर्गत रीवा मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बड़का मोड़ के पास बुधवार की देर रात रात साढ़े 10 बजे पीछे से ट्रेलर अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में दोनों वाहन पलट गए। ट्रेलर पलटने से उस लदी लोहे की पाइप गिरने से उसकी चपेट में आने से एक अन्य खराब ट्रक की रखवाली कर रहे चालक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। इस बीच रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के रीवां जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के व्यौहारी निवासी ट्रक चालक रुद्र प्रताप पटेल पुत्र लखन पटेल सीमेंट लादकर मिर्जापुर की ओर जा रहा था। रात में घाटी से नीचे उतरते समय सीमेंट लदे ट्रक के पीछे-पीछे आ रहे लोहे की पाइप लदे एक ट्रेलर का अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे अनियंत्रित ट्रेलर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद ट्रेलर पर लदी लोहे की पाइप सड़क पर गिर गई। इस हादसे में तीन दिन से खराब एक अन्य ट्रक की रखवाली कर रहा गिरधर प्रसाद कोल (28) पुत्र कैलाश कोल निवासी खोमर मैना थाना लालगंज लोहे की पाइप की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल ट्रेलर चालक कुलदीप सिंह (30) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी टाटी बंधा रायपुर को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज रामबहादुर राय ने बताया कि टक्कर के बाद चैन टूटने के कारण ट्रेलर पर लदा पाइप घाटी के नीचे गिर गया। जिसकी चपेट में आने से घाटी में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक चालक की मौके मौत हुई और ट्रेलर चालक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी उमाशंकर सिंह व थानाध्यक्ष अनिल सिंह भी मौके पर पहुंचे थे। ट्रक चालक से दो पुत्र और एक पुत्री है। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed