फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled auto overturns, six injured

अनियंत्रित आटो पलटी, छह घायल

Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled auto overturns, six injured
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर जिगना थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित होकर आटो पलटने से छह लोग घायल हो गए। इसमें एक व्यक्ति का पैर टूट गया। आटो चालक घटना होते ही भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आटो को उठा कर लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जिगना से सवारियों को बैठा कर आटो चालक मिर्जापुर जा रहा था। आटो की रफ्तार तेज होने के कारण यादवपुर के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वाहन पटलते ही आटो चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आटो मे फंसे अमरजीत पाल 25 वर्ष पुत्र स्व राजेंद्र पाल निवासी काशी सरपत्ती थाना जिगना, अभय नारायण शर्मा 55 वर्ष, उनकी पत्नी गीता देवी 53 वर्ष निवासी भिदिउरा थाना ज्ञान पुर भदोही व तीन अन्य को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचवाया। हादसे में अमरजीत का पैट टूट गया। अमरजीत को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सर्रोई में प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed