फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrollable mosquito, malaria sting 1000

मच्छर बेकाबू, 1000 को मलेरिया का डंक

Tue, 06 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable mosquito, malaria sting 1000
‌बीमार बच्चे
मच्छरों की संख्या बढ़ने से मलेरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दो माह के अंदर एक हजार से अधिक रोगियों में मलेरिया पाया गया है। अभी डेंगू के किसी मरीज की पुष्टि सरकारी स्तर पर नहीं हुई है लेकिन निजी चिकित्सक प्लेटलेट कम दिखाकर मरीजों को डेंगू का शिकार जरूर बता रहे हैं।
विज्ञापन



जिले में आई बाढ़ के बाद जगह-जगह जलभरा हुआ है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कागजों पर दवाओं का छिड़काव किए जाने से इनकी संख्या में कमी नहीं आ रही है। इससे गांवों से शहर तक के लोग मच्छरों से परेशान हैं। लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं और मलेरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमा के मुताबिक जिले  किसी में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन लोगों कि जिले में डेंगू के भी मरीज पाए गए हैं लेकिन मिर्जापुर में सही तरीके से इलाज नहीं होने से लोग इलाहाबाद या बनारस जा रहे हैं। डेंगू से अब तक देहात कोतवाली के शफीक अहमद, सेवानिवृत स्वास्थ्यकर्मी मोहन लाल यादव सहित सीखड़ व लालगंज ब्लॉक के कई लोग डेंगू के शिकार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वायरल फीवर और बुखार के मरीजों की संख्या में तो बाढ़ का पानी उतरने के बाद वृद्धि हुई है। इसमें जांच में तमाम लोगों को मलेरिया भी पाया गया है। जिला चिकित्सालय के एसआरएल लैब की रिपोर्ट के मुताबिक दो माह में 1000 से अधिक मलेलिया के रोगी पाए गए हैं। प्रतिदिन मलेरिया के 10 से 15  मरीज आ रहे हैं। डेंगू की आशंका पर कई लोगों की जांच हुई लेकिन पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed