फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncle brutal assaulted niece with support of his village pradhan wife in mirzapur

शर्मनाक: भांजी से दुष्कर्म करता रहा मामा, ग्राम प्रधान मामी ने भी दिया पति का साथ, पीड़िता ने मां को बताई आपबीती तो रह गई दंग

Wed, 30 Jun 2021 09:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Jun 2021 09:31 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव के प्रधानपति ने अपनी 18 वर्षीय भांजी के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने घर भागने की कोशिश की तो मामी ने पकड़ लिया और डरा-धमकाकर घर पर ही रोक लिया। उसके बाद भी मामा भांजी के साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन
Uncle brutal assaulted niece with support of his village pradhan wife in mirzapur
मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म।

विस्तार

मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रधानपति ने अपनी ही भांजी से कई बार दुष्कर्म किया। मंगलवार रात इस मामले में युवती की मां की तहरीर पर प्रधानपति मामा और ग्राम प्रधान मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद से प्रधान और उसका पति गांव से भागे हुए हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय युवती 10 जनवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के यहां उसके पुत्र के जन्मदिन पर आई थी। उसके बाद से वह मामा के यहां ही रह गई। आरोप है कि 13 जून की दोपहर आरोपी ने युवती को कुछ पिलाकर दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो उसे कूलर की पाइप से पीटा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जब उसने घर से भागने की कोशिश की तो उसकी ग्राम प्रधान मामी ने उसे पकड़ लिया। युवती ने आरोप लगाया कि उसके चुप रहने का फायदा उठाते हुए मामा लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा। 18 जून को उसके दूसरे मामा के घर पर शादी थी। इसमें युवती की मां भी शामिल होने आई। तो उसने अपनी मां को पूरी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बात घर में दबाने की कोशिश की जाती रही। लेकिन मंगलवार की रात को पीड़ित युवती ने मां के साथ थाने में जाकर तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मामा और उसकी पत्नी प्रधान पर दुष्कर्म और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया।

प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की मां के प्रार्थना पत्र पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी प्रधान व उसके पति की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed