{"_id":"68b74fedf3b1027b6d0014b1","slug":"unclaimed-vehicles-encroach-on-one-lane-of-six-police-stations-along-the-highway-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-139385-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हाईवे किनारे के छह थानों पर एक लेन में लावारिस वाहनों का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हाईवे किनारे के छह थानों पर एक लेन में लावारिस वाहनों का अतिक्रमण
विज्ञापन
अदलहाट थाने के पास खड़ा ट्रक। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। नीलामी नहीं होने से थाना परिसर के अंदर और बाहर खड़े लावारिस वाहन कबाड़ हो रहे हैं। हाईवे किनारे के छह थानों पर एक लेन में लावारिस वाहनों का अतिक्रमण है। जिले के 18 थानों में 1154 लावारिस वाहन कबाड़ हो रहे हैं। सीज किए गए वाहनों के सड़क पर खड़े होने से हादसों का खतरा है। जिगना, अदलहाट, ड्रमंडगंज समेत कई थानोें के बाहर बड़े वाहन खड़े हैं। ये सभी वाहन परिवहन विभाग ने ओवरलोड में पकड़ा है। इसके बाद नजदीकी थानों और चौकियाें पर खड़े कराए जाते हैं।
जिले के 18 थानाें में कोई ऐसा थाना नहीं होगा जहां लावारिस वाहन न खड़े हों। नीलामी नहीं होने से ये वाहन कबाड़ हो गए हैं। जिले के 18 थानों में 1648 वाहन चिह्नित किए गए हैं। इसमें से 454 वाहनों का निस्तारण हो चुका है। अभी 1154 वाहन शेष हैं। पुलिस विभाग की माने तो इन वाहनों की सूची बनाकर परिवहन विभाग को सौंपा दी गई है। जो वाहनों का मुल्यांकन करेगी। इसके बाद नीलामी की प्रकिया होगी।
ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों के अंदर और बाहर खड़े वाहनों की नीलामी करने के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन विभाग को पत्र लिखा गया है। नियमों का पालन करके वाहनों का निस्तारण कराएं। ताकि वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी की जाए।
विज्ञापन
सोमेन बर्मा, एसएसपी
ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों पर लावारिस माल का करें निस्तारण
मिर्जापुर। एसएसपी सोमेन बर्मा ने सोमवार की देर रात पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें तस्करों को पड़ने, टॉप टेन अपराधी पर कार्रवाई करने, ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों पर लावारिस वाहनों के निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि ऑपरेशन क्लीन के तहत थानों पर लंबित माल, लावारिस वाहनों का जल्द निस्तारण करेें। गो-तस्करों, शराब माफिया, भू-माफिया, वन व खनन माफिया, महिला संबंधी अपराधों के आरोपी, हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर, टॉप-10 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मी, एंटी-रोमियों टीम व शक्ति दीदी को भ्रमण करके जागरूक करने के निर्देश दिए। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म जैसे मुकदमों की विवेचनाओं का ससमय निस्तारण करें। इनामी अपराधियों हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखें। समीक्षा में देहात कोतवाल का कार्य सराहनीय पाए जाने पर एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान दिया। बैठक में एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, एएसपी नगर नितेश सिंह आदि रहे।