फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Unannounced cuts in the district disrupted life

जिले में हो रही अघोषित कटौती से जनजीवन अस्त- व्यस्त

Mon, 06 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Unannounced cuts in the district disrupted life
एक ओर भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना दुश्वार किया है तो वहीं बिजली की अघोषित कटौती से हालात और विकट हो गए हैं। दिन हो या रात कभी भी बिजली कट जाती है। बिजली की रोस्टरिंग निर्धारित है, लेकिन कटौती का कोई तय नहीं।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय होने के बाद भी नगर का हाल बेहाल है। अघोषित कटौती से न लोगों को पर्याप्त पानी मिल पा रहा है और न ही उनका कोई काम हो पा रहा है। दिनचर्या ही पूरी प्रभावित हो रही है। रही सही कसर ट्रिपिंग पूरी कर देती है। इधर दो- तीन महीनों से रात के समय जब बिजली जाती है तो कम से कम 10 बार आती और जाती है। इससे लोगों के उपकरण खराब हो रहे हैं लेकिन विभाग को इसकी जानकारी ही नहीं है। विभाग का दावा है कि आपूर्ति सामान्य है और ओवरलोडिंग होने की वजह से आटोमैटिक ब्रेक डाउन हो जाता है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने कहा है कि इस समय डिमांड काफी बढ़ी हुई है। ओवरलोडिंग होने पर कटौती होती ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed