{"_id":"60bf5ab7df66561e2a68ae57","slug":"two-youths-snatch-bag-of-rupees-of-50-lakh-from-axis-bank-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दो युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर में दिनदहाड़े बड़ी वारदात: एक्सिस बैंक से 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दो युवक फरार
Tue, 08 Jun 2021 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:25 PM IST
सार
कैश वाहन से पैसे जमा करने आए बैंक में पैसा जमा कराने आए थे। इसी दौरान दो युवक रुपयों से भरा एक बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर स्थित एक्सिस बैंक में जमा करने के लिए आए 50 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दो युवक फरार हो गए। रेडियंट कैश मैजन्मेन्ट प्राइवेट कंपनी का कैश वाहन एक्सिस बैंक में एलआईसी व बंधन बैंक का पैसा जमा करने आया था।
विज्ञापन
कैश जमा करने वाली कंपनी के कर्मचारी रवि कुमार यादव एलआईसी के एक बैग में रखे 31 लाख, दूसरे बैग में रखे 25 लाख और तीसरे बैग में रखे बंधन बैंक के 50 लाख रुपये जमा कराने के लिए एक्सिस बैंक आए थे। एलआईसी का पैसा जमा हो रहा था। इसी दौरान दो युवक बंधन बैंक का रखा बैग लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज से छानबीन में जुटी है। एसपी सिटी संजय कुमार वर्मा मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।