फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths died in road accident in mirzapur when they returning from relatives home his bike collided with truck

मिर्जापुर: रिश्तेदार के यहां से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, देर रात खड़े ट्रक से टकराई बाइक

Mon, 28 Mar 2022 09:49 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Mar 2022 09:49 AM IST
सार

मिर्जापुर जिले के  सराय टेकऊर निवासी रमेश वर्मा (38)पुत्र कल्लू और चुन्ना (26) पुत्र सलीम उर्फ गुटटू रविवार देर रात पटिहटा गांव से अपने घर लौट रहे थे। खानजदीपुर के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। 

विज्ञापन
Two youths died in road accident in mirzapur when they returning from relatives home his bike collided with  truck
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र अंतर्गत खानजदीपुर के समीप रविवार देर रात अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चुनार थाना क्षेत्र के सराय टेकऊर निवासी रमेश वर्मा (38) पुत्र कल्लू और चुन्ना (26) पुत्र सलीम उर्फ गुटटू के तौर पर हुई।

विज्ञापन


दोनों शाम में पटिहटा गांव स्थित अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। जब वो देर रात घर लौट रहे थे तो बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क से गुजर रहे दूसरे वाहनों ने नजारा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इधर, दो लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत 

अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बरबकपुर गेट के पास रविवार रात बाइक सवार अधेड़ अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक रामनिवास कुशवाहा (40) पुत्र रामरतन कुशवाहा निवासी दरवेश शाह कानगल थाना बसेड़ी जनपद थौलापुर राजस्थान का मूल निवासी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया तथा कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed