फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths died due to drowning in the Chuna Dari Falls

चूना दरी जलप्रपात में डूबने से दो युवको की मौत

Fri, 01 Jul 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two youths died due to drowning in the Chuna Dari Falls
पर्यटन स्थल चूना दरी जलप्रपात में बुधवार की शाम पिकनिक मनाने आए सैलानियों के समूह से दो युवकों की कुंड के दह में कूदकर नहाते समय डूबने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद साथी डूबे युवकों की तलाश में भटकते रहे परंतु उनका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को सुबह छह गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डूबे युवकों की तलाश शुरू कराई। कई घंटे बाद दोनों युवकों का शव बरामद हुआ।
विज्ञापन

टीम में शामिल मौके पर मौजूद सैलानी शिवम विश्वकर्मा ने बताया कि बुधवार को शाम को सोनभद्र से अपने मित्रों शमशाद खान, मनीष मौर्य, अखिलेश रावत, अभय व राज के साथ लखनिया दरी पहुंचे। पानी कम होने के चलते सभी लोग चूना दरी जा पहुंचे। जहां ऊंचाई से गिर रहे झरने का पानी देखकर सभी का नहाने का मन हुआ। सभी कुंड के दह में कूद कर नहाने लगे। मोबाइल से फोटो लेने और मस्ती का वीडियो बनाने के दौरान अचानक दो युवक मनीष मौर्य (18) पुत्र रमेश मौर्य निवासी ब्रह्म नगर राबर्ट्सगंज व राहुल सोनकर (20) पुत्र तेजू सोनकर निवासी बभनौली राबर्ट्सगंज सोनभद्र गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें डूबते देख आनन-फानन में मौके पर पहुंचे मित्रों ने बचाने का काफी प्रयास किया, परंतु सफलता नहीं मिल सकी। दोनों युवक गहरे पानी में डूब गए। परेशान मित्रों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी खोजबीन की, परंतु कुछ पता नहीं चल सका। घटना से भयभीत होकर मौके से साथी सैलानी भी कहीं चले गए। बताया कि रात 12 बजे एक बार फिर अंधेरे में घटनास्थल पर पहुंचकर डूबे युवकों की तलाश मित्रों ने की, परंतु कुछ पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को सुबह डूबे सैलानियों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस ने गोताखोरों को मौके पर बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। खोजबीन के दौरान गहरे कुंड की दह में चट्टान के दर्रे में फंसा दोनों शव निकाला गया। जिसे देखते ही परिजन दहाड़ें मारकर रो लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ नक्सल अजय राय का कहना है कि चूना दरी में नहाते समय सोनभद्र के दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बुुुधवार को अपने साथियों के साथ चूना दरी पिकनिक मनाने आए थे। बृहस्पतिवार को दोनों का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed