{"_id":"67b0c7a387b6e0ee2f0f1152","slug":"two-youth-lost-their-lives-in-road-accidents-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129761-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सड़क हादसों में दो युवकों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सड़क हादसों में दो युवकों ने गंवाई जान
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में हुए दो सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अहमलपुर गेट के पास ट्रैक्टर की चपेट में दो युवक आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। वहीं, विंध्याचल थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गांव के पास बाइक पलटने से युवक की मौत हो गई।
लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी रमाशंकर 20 दिल्ली में रहकर मजूदरी करता था। वह कुछ दिन पहले ही घर आया था। उसके बहन मीना की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के शोभोपुर गांव में है। वह अपने साथी शिवम 18 के साथ शुक्रवार की दोपहर बहन के घर गया था। बहन से मिलकर शुक्रवार की रात को बाइक से घर लौट रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र अहमलपुर गांव के गेट के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर लेकर आई। जहां डाक्टर ने रमाशंकर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रुप से घायल शिवम को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मौत होने से अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। रमाशंकर दो भाईयों में छोटा था। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रैक्टर का पता चल गया है।
दूसरा हादसा विंध्याचल थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गांव के पास शनिवार की रात हुआ। भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के इटरहा गांव निवासी रविशंकर (38) किसी शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार की रात को गया था। वह शनिवार की सुबह बाइक से जिगना की ओर से घर लौट रहा था। रास्ते में विंध्याचल थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी विंध्याचल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विंध्याचल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।