{"_id":"5f1c710d8ebc3e63b376762e","slug":"two-youth-died-car-hit-bike-mirzapur-news-vns5378326196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक दो युवकों की मौत
विज्ञापन
विंध्याचल/जिगना। मिर्जृापुर-प्रयागराज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के सीताकुंड मोड़ के पास शनिवार की शाम को फार्च्यूनर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त कराया। घंटे भर बाद शव की शिनाख्त हो सकी।
जिगना थाना क्षेत्र के बनवारीपुर बघेड़ा खुर्द गांव निवासी 32 वर्षीय रामबाबू बिंद पुत्र स्व. अमरनाथ व गांव निवासी 47 वर्षीय राम गरीब बिंद पुत्र स्व. सतनू बिंद को लेकर अपने पड़ोसी विष्णु प्रभाकर बिंद की अपाचे बाइक से बदेवरा नाथ दर्शन करने जाने के लिए मांग कर निकले थे। बाइक चालक हेलमेट लगाए हुए था। गांव में चर्चा है कि बदेवरानाथ धाम दर्शन करने के बाद बाइक सवार रामबाबू विंध्याचल अपनी ससुराल चला गया। वहां से लौटते समय सीमामढ़ी मोड़ के पास बाइक फार्च्यूनर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा विरोही गांव में इंटरलाकिंग खड़ंजे का उद्धाटन कर वापस आ रहे थे। उन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर विंध्याचल पुलिस के साथ सीओ सिटी सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। घायलों को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।