{"_id":"3dcad5db079432136e6525cdfdbbea44","slug":"two-young-men-were-killed-including-three-from-the-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो युवकों समेत तीन की गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो युवकों समेत तीन की गई मौत
संवाददाता, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sat, 17 Jan 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सर्दी जानलेवा हो गई है। आए दिन ठंड लगने से लोगों की मौत के मामने सामने आ रहे हैं। इससे ठंड से लोग दहशत में आ गए हैं। गुरुवार को अलग-अलग थानाक्षेत्रों में ठंड लगने से अधेड़ सहित तीन की मौत हो गई।
अदलहाट: थाना क्षेत्र के भरुहिया गांव निवासी छोटेलाल पटेल (40) पुत्र बंदे की ठंड लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि छोटेलाल गुरुवार की शाम को अपने खेत में फसल को देखने गए थे।
घर आने पर शरीर में कंपकंपी होने लगी। परिवार के लोग उन्हें निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जमालपुर: थाना क्षेत्र के कैमा रसूलपुर गांव निवासी असगर 32 वर्ष पुत्र साबित की ठंड लगने से मौत हो गई। वह ठेला लगाकर दाना बेचता था। गुुरुवार को उसे ठंड लग गई और पेट दर्द होने लगा।
घर जाने पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। मड़िहानः देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी श्रीराम धईकार (60) को खेत की सिंचाई करते समय ठंड लग गई थी। इसी दौरान उनकी मौत हो गई।