फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two young man jumped in Ganga river of Mirzapur one died

Mirzapur: दो किशोरियों के गंगा में कूदने के दूसरे दिन पक्का पुल से कूदे दो युवक, एक बचाया गया; दूसरे की तलाश

Wed, 24 Apr 2024 09:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 09:10 PM IST
सार

Mirzapur News: पुलिस ने आकर स्कूटी व अन्य चीजों की तलाश की तो एक मोबाइल मिला जो कि पूरी तरह से कूंच दिया गया था। पुलिस ने उसके सिम को निकालकर दूसरे मोबाइल में लगाकर जांच किया तो रोहित के परिवार वालों की जानकारी हुई। उनको सूचित किया गया, वे मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Two young man jumped in Ganga river of Mirzapur one died
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के पक्का पुल से मंगलवार को गंगा में कूदी दो किशोरियों की घटना की चर्चा चल ही रही थी कि बुधवार की शाम दो युवक गंगा में कूद गए। एक को तो बचा लिया गया लेकिन एक की तलाश कीजा रही है। जिसकी तलाश की जा रही है वह वाराणसी जिले के सरांय नंदन खोजवां का निवासी बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम चुनार से मेड़िया घाट की ओर रोहित सेठ उम्र 35वर्ष पुत्र ब्रजेश सेठ स्कूटी से जा रहा था। अचानक उसने पक्का पुल पर स्कूटी रोकी और पुल से नीचे गंगा में कूद गया। यह देखकर वहां से गुजर रहे लोग अचंभित रह गये। तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। 
विज्ञापन


इस घटना के कुछ ही देर बाद उसी पक्का पुल से एक अन्य युवक भी गंगा में कूद गया। हालांकि उसे बचा लिया गया है और तट की ओर ले जाया जा रहा है। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक के कूदने की सूचना मिली थी। उसकी तलाश की जा रही है। मोबाइल से परिजनों के बारे में जानकारी मिली है। उनको सूचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किशोरियों ने इसी पुल से गंगा में लगाई थी छलांग
बुधवार की शाम को अलग अलग समय गंगा में दो युवक कूद गए। मंगलवार को भी दोपहर बाद दो किशोरियों ने गंगा में छलांग लगा दी थी। जिनके हाथ आपस में दुपट्टे में बंधे मिले थे। कहीं दोनों घटनाओं में कोई संबंध तो नहीं, इस एंगल से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एनडीआरएफ को भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed