फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two workers died after warehouse wall collapsed

Mirzapur News: गोदाम की दीवार गिरने से दो श्रमिकों की मौत

Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Two workers died after warehouse wall collapsed
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास स्थित एक गोदाम में बुधवार को दोपहर में टाइल्स गोदाम की दीवार गिरने से बगल के मसाला फैक्ट्री के दो मजदूर दब गए। शोर मचने पर लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे से दोनों मजदूरों को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएस सदर और सीओ सदर ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पक्का पुल निवासी विशाल सोनकर का शास्त्री पुल के पास नटवा रोड पर एक बड़ा गोदाम है। इसके एक हिस्से में टाइल्स गोदाम और दूसरे हिस्से में एक मसाला फैक्ट्री है। टाइल्स का गोदाम भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के घोसिया निवासी रेहान अहमद का है। इनकी लालडिग्गी में मार्बल की दुकान है। मसाला फैक्ट्री धुंधी कटरा निवासी विभोर रस्तोगी की है। मसाला फैक्ट्री एक वर्ष पहले गोदाम में खुली है। मसाला फैक्ट्री में चार मजदूर काम कर रहे हैं। गोदाम में आगे दो मुख्य गेट हैं। बांई गेट के अंदर दो हिस्से हैं। एक हिस्से में टाइल्स का गोदाम है। दूसरा हिस्सा खाली स्थान है। इन दोनों के बीच एक 10 से 12 फीट ऊंची दीवार है। टाइल्स गोदाम में दीवार के सहारे काफी मात्रा टाइल्स रखे थे। इससे दीवार पर लोड अधिक हो गया था। दोपहर दो बजे के करीब बगल के मसाला फैक्ट्री के दो मजदूर खाना खाने के लिए टाइल्स गोदाम की ओर खाली वाले स्थान पर गए। दीवार किनारे बैठकर खाना खा रहे थे, तभी दीवार गिर गई और दोनों मजदूर दब गए। शोर होने पर लोग पहुंचे। लोगाें ने शास्त्री पुल चौकी और कटरा कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कटरा कोतवाल अजय कुमार सेठ मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों की मदद से रमेश वर्मा (30) पुत्र अर्जुन वर्मा निवासी घंटाघर कोतवाली शहर और शाहजहां (40) पत्नी अशफाक निवासी गणेशगंज कोतवाली कटरा को बाहर निकालवाया। उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनाें को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टर ने भी उनको मृत घोषित कर दिया। एसडीएम सदर आशाराम वर्मा और सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। कटरा कोतवाल अजय कुमार सेठ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। उधर, एसडीएम सदर आशाराम वर्मा ने बताया कि मसाला फैक्ट्री वैध है अथवा अवैध, इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed