{"_id":"67c35d9118040d5667081553","slug":"two-women-village-heads-and-secretaries-will-be-honored-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-130355-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो महिला ग्राम प्रधान और सचिव होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो महिला ग्राम प्रधान और सचिव होंगी सम्मानित
विज्ञापन
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नई दिल्ली में 4-5 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बुलाया गया है। ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए जिले की दो ग्राम प्रधान और एक सचिव काे इसमें आमंत्रित किया गया है।
विकास खंड छानबे के खैरा एवं आसपास के अन्य ग्राम पंचायत को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा पंचायतों को प्लास्टिक से मुक्त करते हुए गरीब व अशिक्षित महिलाओं को माहवारी प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए पंचायत सचिव अपेक्षा यादव को आमंत्रित किया गया है।
इसी तरह नरायनपुर ब्लॉक के बगहीं ग्राम प्रधान रेशु पटेल और लालगंज विकास खंड के धसड़ा ग्राम प्रधान शांति देवी को ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य के लिए नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए आमंत्रित किया गया है। वहां पंचायत सचिव और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद