फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women of gang who stole jewellery from auto arrested

Mirzapur News: ऑटो में गहने उड़ाने वाले गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two women of gang who stole jewellery from auto arrested
मिर्जापुर। नगर में ऑटो में बैठ कर महिलाओं के गहने और रुपये चोरी करने वाले गिरोह के दो महिलाओं को कटरा कोतवाली पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकदी और चोरी के गहने बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

लालगंज की नीलम केशरी ने 17 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बताया था कि रतनगंज के पास ऑटो में उसका बैग चोरी हो गया था, जिसमें गहने भी थे। इसके अलावा विंध्याचल के विरौरा निवास संजू पांडेय ने भी 18 अप्रैल को तहरीर देकर बताया कि पथरहिया के पास आटो में बैग चोरी कर लिया।
विज्ञापन

बताया कि आटो में एक महिला अपने परिवार के साथ बैठी थी। उसी ने गहना चोरी किया। दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
कटरा कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। इसमें राजस्थान से आए गिरोह की दो महिलाओं को पकड़ा गया। है।
इसमें प्रीति कुमार और पायल, निवासी रूधइकरन भरतपुर, जनपद भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक अंगूठी, 36200 रुपये बरामद किया गया। बताया कि उनके पास एक बच्चा था। ये बच्चे आटो पर बैठते समय उछल-कूद करते है। इससे सवारी का ध्यान बंटता है और गिरोह की महिलाएं बैग से गहना आदि चोरी कर लेती है। महिला पकड़े जाने पर दिल्ली की निवासी बता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ और छानबीन के बाद सच्चाई बताया। एक सप्ताह से ये जिले में थी। इस दौरान तीन बार राजस्थान से आकर लौटी है। गिरोह के अन्य सदस्यों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed