फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women handed over to the police on charges of cheating

ठगी के आरोप में दो महिलाओं को पुलिस को सौंपा

Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two women handed over to the police on charges of cheating
हलिया कस्बा स्थित आभूषण की दुकान में सोमवार को देर शाम सामान लेने पहुंची दो महिलाओं को दुकानदार ने पूर्व में ठगी की घटना में शामिल होने का आरोप लगाते हुए पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। महिलाओं के साथ आया एक युवक फरार हो गया। पुलिस महिलाओं को थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

हलिया कस्बा में स्थित आभूषण की एक दुकान में सोमवार को देर शाम दो महिलाएं गहना लेने पहुंचीं। दुकान में राकेश अग्रहरि के पुत्र गोलू अग्रहरि बैठे थे। उनसे दोनों महिलाओं ने आभूषण दिखाने के लिए कहा। आभूषण देख रही दोनों महिलाओं को दुकानदार ने पहचान लिया। दोनों महिलाओं से पूर्व में ठगी कर बदले गए गहनों के बारे में जब पूछताछ की गई तो वे सकपका गईं। महिलाओं से पूछताछ होते देख उनके साथ आया युवक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

दुकानदार गोलू अग्रहरि ने बताया कि तीन-चार महीने पहले भी दोनों महिलाएं उनकी दुकान पर आई थीं। आरोप लगाया कि आभूषण बदलने की आड़ में नकली रखकर असली गहने उठा ले गई थीं। वह घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद है। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने जांच पड़ताल की। उसके बाद एएसआई सुभाष चंद्र यादव महिला कांस्टेबल के साथ दुकान पहुंचे और दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया कस्बा स्थित आभूषण के अन्य दुकानदारों ने भी दोनों महिलाओं पर पूर्व में ठगी करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजीव सिंह बताया कि दोनों महिलाओं से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed