फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women died of corona in Mirzapur, 44 newly infected found

दो महिलाओं की कोरोना से मौत, 44 मिले संक्रमित

Sat, 15 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Two women died of corona in Mirzapur, 44 newly infected found
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या तो घटी, पर दो महिलाओं की मौत हो गई। 40 दिन बाद सबसे कम 44 संक्रमित मिले तो 126 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। इस समय एक्टिव केस की संख्या 951 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को 60 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 592 हो चुकी है। शनिवार को 126 लोगों को स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक नौ हजार 555 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। शनिवार को एल-टू अस्पताल में दो महिलाओं की मौत हो गई। इसमें एक अमोई निवासी 78 वर्षीय वृद्धा है जो 13 मई को एल-टू अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिगना के कोठरा मांडा निवासी 35 वर्षीय महिला जो 14 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थी। जिले में अब तक 86 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आइसोलेशन में इस समय 33 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में चार मरीज है। 783 लोग होम आइसोलेशन में है। 79 दूसरे जिले में भर्ती है। 52 मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शनिवार को एक हजार 989 की रिपोर्ट आई है। 44 संक्रमितों में 33 पुरुष और 11 महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक चार लाख 78 हजार 369 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख 76 हजार 60 की रिपोर्ट आई है। 2302 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 86 हजार 261 का एंटीजन किट से जांच गई गई है। जिले में इस समय 493 हाट स्पाट है। 386 ग्रामीण और 107 शहरी क्षेत्र में है। निजी कोविड केयर अस्पताल में 15 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

..............................................................
कोरोना मीटर
................................
संक्रमित मिले- 44
स्वस्थ्य हुए- 126
आज मौत- 02
कुल संक्रमित- 10592
अब तक स्वस्थ- 9555
अब तक मौत-86
एक्टिव केस-951
हाट स्पाट- 493
एल-टू- आइसोलेशन - 33
होम आइसोलेशन - 783
.................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed