फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two women died due to snakebite

Mirzapur News: सर्पदंश से दो महिलाओं की मौत

Mon, 07 Jul 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two women died due to snakebite
ड्रमंडगंज/मड़िहान। जिले में ड्रमंडगंज के मुड़ेल गांव में शनिवार की शाम और मड़िहान के दांती गांव में देर रात सर्पदंश से दो महिलाओं को सांप ने डस लिया। परिजन पहले देशी उपचार कराते रहे। हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले गए, तब तक उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव गांव निवासी रमाशंकर की पत्नी अनुराधा (26) को घर में किसी सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ता देख परिजन पहले महिला को दवा पिलाने के लिए करनपुर ले गए। जहां हालत में सुधार नही होने पर मंडलीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी हलिया डाॅ. अवधेश कुमार ने बताया कि सर्पदंश की घटना होने पर मरीज को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पर जाना चाहिए, ताकि पीड़ित की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दांती गांव निवासी तुलसी देवी (38) पत्नी विमल शनिवार की रात सो रही थी। तभी सर्प ने डस लिया। जानकारी होेने पर परिजन पहले देशी उपचार कराने चले गए। हालत में सुधार न होने पर मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सर्पदंश से मौत होने पर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed