फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two trucks overturned while attempting to overtake, driver and passenger narrowly escaped

Mirzapur News: ओवरटेक करने के प्रयास में दो ट्रक पलटे, बाल- बाल बचे ड्राइवर और खलासी

Sat, 18 Jan 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two trucks overturned while attempting to overtake, driver and passenger narrowly escaped
पटेहरा। लालगंज के बहुती जंगल में कोटवा-सिरसी संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात मिर्जापुर जा रहे दो ट्रक आपस में ओवरटेक करने के चक्कर में पलट गए। संयोग अच्छा रहा कि दोनों ट्रकों के ड्राइवर और खलासी बाल-बाल बच गए। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रकों को हटवा कर यातायात बहाल कराया। ट्रक मालिक महेंद्र यादव ने बताया कि दोनों ट्रक मध्य प्रदेश से राखड़ लोडकर सोनभद्र जा रहे थे। बृहस्पतिवार रात दीपनगर में दोनों ट्रक चालक रुके थे। रात को कोटवा होकर सोनभद्र के लिए जा रहे थे। बहुती जंगल में दोनों आपस में ओवरटेक करने लगे। जिससे दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed