{"_id":"92e89250900c2148d479e0720ab0ffa2","slug":"two-tourists-bahe-bathing-in-vindm-fall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विंढम फाल में नहाते समय दो सैलानी बहे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंढम फाल में नहाते समय दो सैलानी बहे
ब्यूरो, मिर्जापुर, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित विंढमफाल में अचानक पानी बढ़ने से रविवार की दोपहर बाद नहाते समय दो सैलानी बह गए। इससे हड़कंप मच गया। लोग ऊंचे स्थान पर भाग खड़े हुए।
संयोग था कि कुछ देर बाद दोनों सैलानी कुछ दूर पर सही सलामत मिल गए। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली। मौके पर पहुंचे सीओ ट्रैफिक ने सैलानियों को गहरे पानी में न जाने की हिदायत दी।
मौसम का मिजाज खुशनुमा होने पर रविवार को हजारों सैलानी जनपद के विंढमफाल, टांडाफाल, खजुरी बंधा, खड़ंजा, लखनिया दरी, सिद्घनाथ की दरी समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर सपरिवार पिकनिक मनाने पहुंचे।
विज्ञापन
विंढमफाल में कुछ सैलानी बाटी-चोखा बना रहे थे, जबकि कुछ लोग फाल में स्नान कर रहे थे। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक पानी का बहाव तेज होने से नहा रहे दो सैलानी बह गए।
इसकी खबर लगते ही सैलानियों में अफरा-तफरी मच गयी।
सैलानी ऊंचे स्थानों पर भागने लगे। जानकारी होते ही सीओ यातायात राजनाथ वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। देर शाम देहात थानाध्यक्ष अविनाश सिंह, बरकछा चौकी प्रभारी दिनेश यादव फोर्स के साथ पहुंचे।
इसी दौरान पता चला कि बहे युवक पर्यटन स्थल से कुछ दूर सही सलामत हैं।
इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। सैलानियों ने कहा कि पर्यटन स्थल पर दो वाहन स्टैंड लगाकर जिला पंचायत वाहन मालिकों से लाखों रुपये वसूलता है लेकिन पर्यटन स्थल की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देता।
लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से पर्यटन स्थल पर खतरे वाले स्थान पर बोर्ड लगवाने तथा बैरिकेडिंग कराने की मांग की है।