फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two thieves broke into Indian Bank; unable to break open the strong room locker, they resorted to vandalism.

Mirzapur News: इंडियन बैंक में घुसे दो चोर, स्ट्रांग रूम का लॉकर नहीं टूटा तो की तोड़फोड़

Thu, 09 Jul 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Two thieves broke into Indian Bank; unable to break open the strong room locker, they resorted to vandalism.
इसी रोशनदान को तोड़कर बैंक में घुसे चोर। स्रोत - संवाद - फोटो : अमर उजाला
रोशनदान काटकर बैंक में घुसे थे चोर, अलमारी और सीसीटीवी को नुकसान पहुंचाया, डेढ़ लाख रुपये से अधिक की क्षति
विज्ञापन

मड़िहान। थाना क्षेत्र के जमुई स्थित इंडियन बैंक की शाखा में बुधवार की भोर में रोशनदान काटकर घुसे दो चोरों से जब स्ट्रांग रूम का लॉकर नहीं टूटा तो बैंक में 50 मिनट तक तोड़फोड़ की। उत्पात मचाने की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह बैंक खुलने पर कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
बुधवार की भोर में तीन बजकर 37 मिनट पर दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधकर बैंक में घुसे। दोनों बैंक के पीछे स्थित मकान की दीवार पर 10 फीट की ऊंचाई पर बने डेढ़ फीट लंबे और एक फीट चौड़े रोशनदान को काटकर अंदर घुसे। बैंक के उप शाखा प्रबंधक गुलशन शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार दोनों चोर पहले स्टेशनरी रूम में गए। वहां रखे कागजातों से छेड़छाड़ के बाद दरवाजा तोड़कर हॉल में पहुंचे। उन्होंने हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे और अलॉर्म को तोड़ने का प्रयास किया, इससे अलार्म बज उठा। इसके बाद वे कंप्यूटर के पास गए, लेकिन उसे नहीं छेड़ा। फिर हॉल में रखी गोदरेज की अलमारी को तोड़ दिया। चोरों ने स्ट्रांग रूम का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। वारदात के बाद दोनों उसी रास्ते से फरार हो गए।
विज्ञापन

इनसेट
अलार्म बजने के बाद भी नहीं उठा गार्ड
बैंक में लगे अलार्म की आवाज सुनने के बाद भी बाहर तैनात मड़िहान थाने का गार्ड नहीं उठ सका। सुबह 10 बजे बैंक खुलने पर कर्मचारियों ने अंदर का मंजर देखकर मड़िहान पुलिस को सूचना दी। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान किया है। सूचना पर मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। जोनल कार्यालय मिर्जापुर से भी बैंक की जांच टीम पहुंची। बैंक अधिकारियों ने बताया कि हेड ऑफिस चेन्नई से भी घटना की निगरानी की जा रही है। वहां से विशेष टीम भी जल्द जांच के लिए आएगी। मड़िहान क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि बैंक में चोरों के आने की सूचना मिली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed