फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two teenagers found missing for a week, accused absconding

सप्ताह भर से लापता दो किशोरियां बरामद, आरोपी फरार

Thu, 05 Nov 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers found missing for a week, accused absconding
चुनार। थाना क्षेत्र के एक गांव से सप्ताह भर पूर्व घर से निकली दो किशोरियों को पुलिस ने थाना क्षेत्र के ही दुर्गाजी मंदिर के पास से गुरुवार को बरामद किया। पुलिस ने किशोरियों का बयान व मेडिकल मुआयना कराने के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

घर से निकली किशोरियों के परिजनों ने ट्यूशन पढ़ाने वाले एक युवक पर किशोरियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। परिजनों का आरोप था कि करन यादव निवासी बेलवा शहंशाहपुर थाना रोहनियां जनपद वाराणसी छितमपुर गांव में रहकर ट्यूशन पढ़ाता था। 29 अक्तूबर की रात इलाके की दो किशोरियों 16 व 12 वर्ष को भगा ले गया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर किशोरियों की तलाश में जुटी थी। गुरुवार की सुबह चौकी प्रभारी चक गंभीरा को सूचना मिली कि दो किशोरियां दुर्गा मंदिर के पास बैठी हुई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की। तो पत चला कि दोनों वही किशोरियां है। जिनको भगाने का मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद 164 का बयान व मेडिकल कराने के लिए किशोरियों को मंडलीय अस्पताल भेज दिया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरियों के 164 के बयान व मेडिकल मुआयना के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed